फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में ऋण के लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष साथ म? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बृहस्पतिवार को मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री ने लोकभवन में प्रदेश के एक लाख 90 हजार लाभार्थियों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वर्चुअल माध्यम से वितरित किया। इसी के तहत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जिले के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

एमएसएमई लोन मेले में विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में एक, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण हेतु सहायता योजना के तहत एक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक, मुख्यमंत्री माटीकला विकास योजना के तहत एक लाभार्थी को ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 153 लाभार्थियों को 2 करोड़ 37 लाख, 28 हजार का ऋण वितरित किया गया। जिससे 374 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। लोन स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय भी मौजूद रहे।
डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं संबंधित विभागों के माध्यम से दी जा रही हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जाली ग्रिल निर्माण के लाभार्थी राधेश्याम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी मोहम्मद उस्मान, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण हेतु सहायता योजना के तहत फर्नीचर उद्योग के लाभार्थी कादिर खां, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मोबाइल रिपेयरिंग उद्योग के लाभार्थी अनिल कुमार एवं माटीकला विकास योजना के कुम्हारी उद्योग के लाभार्थी सुकई से उनका हाल भी जाना। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एलडीए जितेंद्रनाथ श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर, विनय कुमार तिवारी, पंकज मिश्रा सहित लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें