फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सावन के मेघ दे रहे धोखा, बिजली दे रही धोखा किसान परेशान

Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पंपिंग्र सेट से की जा रही खेत की सिंचाई ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन का महीना चल रहा है पर पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष 40 प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई। आसमान पर छाने वाले काले बादल बूंदाबांदी कर लौट रहे हैं। खेतों में लगी धान की फसल अब सूखने लगी है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। वहीं बढ़ी बिजली कटौती ने किसानों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में किसान सूखे की आशंका को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

विगत एक पखवाड़े से अपेक्षित बारिश न होने के कारण न सिर्फ धान के खेतों में दरार दिखने लगी है। बल्कि पंपिंग सेट आदि के सहारे रोपे गए धान के पौधे सूख रहे हैं। विगत वर्ष जुलाई में 401.50 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस वर्ष जुलाई में अब तक मात्र 123.30 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। यह विगत वर्ष की तुलना में मात्र 39.21 प्रतिशत ही है। ऐसे में खेतों में सूख रही धान की फसल को देख किसान परेशान हैं। किसानों की इस समस्या को बिजली निगम और बढ़ा रहा है। एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर की आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही है। वहीं जो बिजली मिल भी रही है वो भी लो वोल्टेज के कारण किसानों के लिए न मिलने के समान है।
विज्ञापन


इस वर्ष हुई मात्र 33.43 प्रतिशत वर्षा
माह सामान्य वर्षा विगत वर्ष इस वर्ष प्रतिशत
जनवरी 21.00 00 00 00
फरवरी 21.30 00 00 00
मार्च 10.60 00 00 00
अप्रैल 7.90 2.54 15 189.87
मई 27.50 1.34 30.60 127.60
जून 149.70 61.70 215.30 143.82
जुलाई 341.50 401.50 123.30 39.31
अब तक 1147.80 953.88 384.20 33.47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें