फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में रविवार को पांच परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान कहीं कोई अनुचित संसाधन का प्रयोग न कर सके इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रथम पाली में पांच तो द्वितीय पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए डीएम की ओर से अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दो सत्र में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की प्रथम पाली प्राथमिक स्तर सुबह 10 से 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 से 05.00 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना एवं राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में 3216 एवं द्वितीय पाली में 1783 परीक्षार्थी यूपी टीईटी देंगे।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सचल दल प्रभारी एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक (प्रशासन/शिक्षा विभाग) को परीक्षा केंद्रवार तैनात किया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के पास अपने प्रवेश-पत्र तथा काले बाल प्वाइंट पेन के अतिरिक्त कोई पुस्तक, कागज, कैल्कुलेटर, स्लाइड रूल, चार्ट गणितीय व सांख्यिकी सारणी, सेलुलर फोन अथवा अन्य किसी प्रकार की कोई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, केंद्रों का निरीक्षण करने एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं व अन्य आवश्यक प्रपत्रों को शील्ड पैकेट को कोषागार में रखने एवं निकालने तथा उत्तर पुस्तिकाओं को मजिस्ट्रेटों की देखरेख में भेजा जाएगा। नामित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के सफल संचालन में अपने दायित्वों से संबंधित निर्देश पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त करते हुए दायित्वों का सम्यक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें