सिरसिया (श्रावस्ती)। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को पौध भंडारे का आयोजन हुआ। वनाधिकारी धनराज मीना ने मौजूद लोगों को पौधों की सुरक्षा व संरक्षा की शपथ दिलाते हुए सहजन के पौध वितरित किए।
सिरसिया के ग्राम भचकाही में आयोजित पौधरोपण महाअभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय भचकाही में सहजन के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान डीएफओ ने मौजूद लोगों को सहजन के लाभ के बारे में बताया। यहां ग्राम प्रधान व ककरदरी रेंज के वनाधिकारी व कर्मी सहित तमाम छात्र-छात्राएं व उनके परिजन मौजूद रहे।