श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का चयन ट्रायल होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि चयन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वाराणसी में एक से आठ अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी जरूरी अभिलेखों के साथ समय से पहुंचें।