श्रावस्ती। बाल दिवस पर शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के बीच निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में शुद्ध मतदाता सूची और मतदान के महत्व पर लेखन कराया गया।
प्रश्नोत्तरी में मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जिले के करीब 554 उच्च प्राथमिक और समग्र विद्यालयों में आयोजित हुआ।