श्रावस्ती। भिनगा के ग्राम बालूपुरवा निवासी अजय कुमार (9) रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी बंदर ने उसपर हमला कर दिया। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां इलाज के बाद बालक छुट्टी दे दी गई।