फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पर रोक लगाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पावर कॉर्पोरेशन की बिलिंग, आरसी की वसूली व अन्य राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में बिजली चोरी पर रोक लगाने तथा बकाया बिल की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में विद्युत उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत बिलिंग, आरसी की वसूली, राजस्व वसूली में प्रगति, विद्युत चोरी एवं अन्य अनियमितता पर अंकुश लगाने की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को पंजिका में दर्ज किया जाए। साथ ही उनका त्वरित निराकरण भी किया जाए। बिजली कटौती रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि लाइन हानि के प्रतिशत को कम करें। जिले में बिलिंग की संख्या बढ़ाई जाए। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने विद्युत कनेक्शन विगत कई वर्षों से लिए हैं, किंतु बिल आज तक नहीं जमा किया है, उनको चिह्नित करें। जिन क्षेत्रों में नए विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कराना है, किंतु अभी तक भूमि का निर्धारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन सब स्टेशन के निर्माण के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम से संपर्क कर भूमि चिह्नित की जाए। समीक्षा में पता चला कि अक्टूबर में 135684 उपभोक्ताओं के सापेक्ष 133815 उपभोक्ताओं की 98.62 प्रतिशत बिलिंग की गई है। 292 बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए आरसी भेजी गई है। जबकि 11 बकाएदारों से वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें