श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के सीमा चौकी भैसाही नाका के जवानों ने उपनिरीक्षक जसवंत सिंह के नेतृत्व में नेपाल एपीएफ व नेपाल पुलिस के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-621 से 623/1 तक गश्त कर स्थिति जांची। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वालों से वजह पूछी। इस दौरान ग्रामीणों से मिल कर सीमा पर अतिक्रमण के बारे में जानकारी लेकर अवैध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस व जवानों को देने की अपील की गई। इस दौरान नेपाल एपीएफ के सहायक उप निरीक्षक लाल बहादुर सोनार व नेपाल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मन बहादुर नेपाली सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।
जमानत खारिज
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के लौकीपुरवा के निकट जंगल से 19 अगस्त को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से निर्मित व अर्ध निर्मित तमंचा बरामद किया था। गिरफ्तार चहलवा निवासी साबिर अली उर्फ डंके व सोनू तथा लौकी पुरवा निवासी तबारक अली की ओर से जिला जज देवेंद्र सिंह के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केपी सिंह ने विरोध किया। बुधवार को तीनों आरोपियों का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया।