फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने श्रावस्ती में लिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को 40वें एसपी के रूप में मुख्यालय से आए अरविंद कुमार मौर्या ने कमान संभाल ली। बतौर एसपी जिले में उनकी यह पहली तैनाती है। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा महिला व किशोर अपराधों पर अंकुश लगाना अपनी पहली प्राथमिकता बताई।
विज्ञापन

जिले में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का शासन की ओर से सेनानायक पीएसी मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात रहे अरविंद कुमार मौर्या को जिले में 40वें पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है। जिन्होंने मंगलवार को पुलिस कार्यालय भिनगा पहुंच कर अपना प्रभार ग्रहण किया।
वह 1991 बैच के पीपीएस अधिकारी तथा वर्ष 2018 बैच के आईपीएस हैं। इससे पूर्व वह पुलिस की अलग अलग शाखाओं में लखनऊ में तैनात रह चुके हैं। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज कायम करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही महिला, बालिका व किशोर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, पुलिस व जनता के बीच मित्रवत व्यवहार स्थापित कराना तथा लोगों के दिलों में पुलिस को लेकर व्याप्त भय को दूर करना उनकी विशेष प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभार संभालने के बाद पुलिस कार्यालय पहुंच कर सभी शाखाओं का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने शाखाओं में नियुक्त कर्मियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ एएसपी बीसी दूबे, सीओ नगर हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, एसपी के पेशकार उपनिरीक्षक अजय कुमार, प्रभारी सोशल मीडिया सेल उप निरीक्षक अर्जुन पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें