श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर निवासी रामावती (50) पर शुक्रवार दोपहर उनके सगे बेटे रामऔतार ने जानलेवा हमला कर दिया। रामऔतार ने मां को लाठी-डंडो से जमकर पीटा। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
मोहम्मदपुर निवासी ननकऊ ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा रामऔतार अपने पांच साल के बेटे को पीट रहा था। पोते को बिलखता देख उनकी पत्नी रामावती उसे बचाने दौड़ीं और बेटे रामऔतार को पिटाई करने से मना किया।
यह बात रामऔतार को नागवार लगी और उसने रामावती पर लाठी से हमला कर दिया। रामावती की चीख सुनकर वे लोग दौ
ड़े और रामावती की जान बचाई। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद बेटे के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।