फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमुनहा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी व बालू का खनन

Sun, 25 Jun 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की छापेमारी में हुआ खुलासा, कई वाहन सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र में रेत व मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस काम में लगे माफिया रात के अंधेरे में अवैध खनन कर इसे गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। जिसका एसडीएम व सीओ की जांच में खुलासा हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध मिट्टी खनन करने वाले कई वाहन सीज कर दिया है।
जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांव खनन माफियाओं के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। इस काम में लगे माफिया राप्ती नदी से मोरंग व बालू सहित क्षेत्र के गांव में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। माफिया शाम होते ही ट्रैक्टर पट्टा मशीन लेकर चयनित स्थल पर पहुंच जाते है। जहां से मिट्टी व बालू का खनन कर उसे ट्रैक्टर ट्राॅली पर लादकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इससे जहां सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये की राजस्व क्षति हो रही है। वहीं जरूरतमंदों को महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसकी लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम जमुनहा रोहित यादव ने सीओ सतीश कुमार शर्मा के साथ तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर खुर्द व संकल्पा के मध्य छापा मारा। जहां ट्रैक्टर पट्टा मशीन के सहारे मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जिसे दर्जनों ट्रैक्टर ट्राॅली पर लादकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर पट्टा मशीन सहित दो ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी। मामले में दो ट्रैक्टर मालिक, ट्रैक्टर पट्टा मशीन चालक व मालिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को मल्हीपुर थाने लाकर सीज कर दिया गया है। वहीं टीम की ओर से हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के रानीसीर से दो ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी गई, जिसे गिरंट थाने में लाकर सीज किया गया है। एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें