फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर बन रहा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा भवनियापुर के मजरा भवनियापुर में आरसीसी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। मानकों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर सीडीओ को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें उनके द्वारा प्रकरण की जांच कराने व गुणवत्ता विहीन कार्य रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर के मजरा भवनियापुर में चौलिक्का से ग्राम सचिवालय होते हुए हावड़ा पुल तक जिला पंचायत द्वारा आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाना है। इस काम में कार्यदायी संस्था द्वारा गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में यह नाला एक ही बरसात में अपना मूल स्वरूप खो देगा। इससे ग्रामीणों को लाखों खर्च के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर काम रुकवाने व निर्माण की जांच कराने को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सीडीओ अनुभव सिंह से हस्तक्षेप कर मौके की जांच कराने, गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य रुकवाने व दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में गांव निवासी फारुख खान, माकुले खान, अमरिका वर्मा, तुलसीराम, वीरेन्द्र कुमार, सोनू, शिव प्रसाद, इदरीस आदि ग्रामीण शामिल रहे। जमुनहा भवनियापुर की ग्राम प्रधान रोशन आरा का कहना है कि जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें