श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या व सीडीओ अनुभव सिंह ने विजय का प्रतीक प्रकाश पर्व पर जिलेवासियों को बधाई दी है। साथ ही शांति एंव सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व को मिलजुल कर मनाने की अपील भी की है। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा है कि ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे।
उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने घर-घर घी के दीए जलाए थे। तभी से इस त्योहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र को पराजित किया था। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्तियां। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना-कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। (संवाद)