फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व तमंचे संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार रात दो शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मल्हीपुर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी ककरदरी मोड़ के निकट उन्हें मोटर साइकिल से दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम को देख शातिरों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार पुलिस को गाड़ी के कोई कागजात नहीं दिखा सके। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच के थाना खैरीघाट अंतर्गत रामपुर धोबिया निवासी हनीफ व इसी थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी मुसेद्दीन के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह मोटर साइकिल तीन साल पहले लखीमपुर में चीनी मिल से चोरी की थी। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वह इससे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी का सामन नेपाल में बेचते थे। दोनों को बहराइच जिला कारागार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें