फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरों ने झाड़ियों में फेंकी डॉल्फिन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मोहम्मदापुर स्थित मुख्य सरयू नहर में मछली पकड़ रहे मछुवारों के जाल में डॉल्फिन फंस गई। मछुवारे उसे नहर से दूर ले गए और झाड़ियों में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह वहां से गुजरे लोगों ने मृत डॉल्फिन को देखा तो जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

अक्तूबर व नवंबर माह में मछलियों के शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद शिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एक डॉल्फिन का जान गंवानी पड़ी। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदापुर से मुख्य सरयू नहर गुजरी है। सोमवार रात शिकारी नहर में जाल डालकर मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक डॉल्फिन जाल में फंस गई। शिकारी उसे सामान्य मछली समझकर नहर से दूर ले गए। यहां पता चला कि जाल में डॉल्फिन फंसी है तो उसे झाड़ियों में फेंककर चले गए। मंगलवार सुबह वहां से गुजरे स्थानीय लोगों ने मृत डॉल्फिन देखी तो सूचना गिलौला पुलिस को दी। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मृत डॉल्फिन झाड़ियों में ही पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें