फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे झाड़ियों में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। लेंगड़ी गूलर गांव में नहर के किनारे झाड़ियों से विवाहिता का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीणों ने झाड़ियों में महिला का शव देखा तो गिलौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराई तो शव लेंगडी गूलर गांव निवासी भगवान दीन की पुत्री सरोज (22) का निकला। उसकी मां कलावती ने बताया कि सरोज का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी दिनेश के साथ किया था। ससुराल में दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। सरोज कुछ दिन से मायके में रह रही थी।
तीन दिन पूर्व सरोज इलाज के लिए इकौना गई थी। जहां से ससुराल वाले उसे ले गये थे। इसके बाद गुरुवार को उसका शव मिला। कलावती ने सरोज के सास, ससुर, पति व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें