फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को अप्रैल से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मियों को अप्रैल से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर झाड़ूू लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अप्रैल से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वे बच्चों को न तो विद्यालय में दाखिला दिला पा रहे हैं और न ही कॉपी-किताब व ड्रेस आदि ही खरीद कर दे पा रहे हैं। राशन आदि खरीदने के लिए भी पैसे की सख्त जरूरत है।
सफाई कर्मियों ने कहा कि अपनी समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय भुगतान की मांग की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ईओ द्वारा पीड़ितों को मानदेय न देकर झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। इसके चलते वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश से हस्तक्षेप कर मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजू, पवन कुमार, शिव कुमार, महेश, बाबादीन, विजय, सतगुरु, अर्जन, नानबच्चा, सरिता, शीला, रेखा व बृजलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें