श्रावस्ती। नशे से आजादी अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा मुख्यालय सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल एसएसबी के महिला व पुरुष जवानों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी।
इस मौके पर मुख्यालय भिनगा में तैनात कार्यवाहक कमांडेंट व द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार जेटली ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इसका सेवन करने वाला न सिर्फ इसकी लत का शिकार हो जाता है बल्कि वह अपने नशे की पूर्ति के लिए घर संपत्ति बेचने के साथ ही चोरी डकैती जैसे अपराध भी करने लगते हैं। इस लिए जीवन की बेहतरी के लिए नशेबाजी से दूर रहना ही बेहतर होगा। नशे में डूबा व्यक्ति अपने कृत्यों से खुद का ही नहीं दूसरों को भी नुकसान पहुंचाता है। वहीं सिरसिया के एफ कंपनी सुइयां में प्रभारी रघुवीर शर्मा के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के मदारगढ़, सोनपुर, सुइया तथा ताल बघौड़ा आदि गांवो में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मौजूद महिला व पुरुष एसएसबी के जवानों ने नशा परिवार को तोड़ता है, नशा समाज को दूषित करता है के श्लोगन के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया।
एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा कार्यवाहक कमांडेंट व द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार जेटली के नेतृत्व में ए समवाय तुरसमा द्वारा प्राथमिक विद्यालय में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद उप कमांडेंट डॉ. अजीत व जीडीएमओ डॉ. केतन गोयल ने क्षेत्र के तुरसमा, फत्तेहगढ़, भुवनपुरवा, चिड़ीमारपुरवा व जब्दी के 215 ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा भी वितरित की। इस दौरान उप कमांडेंट तेजबल सिंह, सहायक उप निरीक्षक जावेद अहमद, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव समेत अन्य आरक्षी मौजूद रहे।