फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाओ जीवन को सुरक्षित बनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार को पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भिनगा पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कलेक्ट्रेट परिसर में अमृत वाटिका में पीपल, बरगद व पाकड़ का पौध लगा कर इसकी शुरुआत की। जिसे हरि शंकरी वाटिका का नाम दिया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से पौधरोपण कर जीवन को सुरक्षित बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगीे ने पूरे प्रदेश को जो हरा भरा करने का संकल्प लिया है। जो आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में जन आंदोलन के रूप में सबकी सहभागिता के साथ पौधरोपण कराया जा रहा है। ऐसे में हम सबको चाहिए कि वृक्ष लगाओ जीवन को सुरक्षित बनाओ। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं।
वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा और जन जन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। विभिन्न प्रकार के पेड़ों की पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम अनेक प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। हमारे वन अनेकों उपयोगी चीजों, जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार हैं।
विज्ञापन

वृक्षारोपण से गिर रहे पर्यावरण के स्तर को भी रोका जा सकेगा। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी रोहित, उप जिलाधिकारी आशुतोष, आशुतोष पांडे, विनय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें