जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती अनुभव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कोविड कक्ष व वैक्सीनेशन में जाकर रोगियों की देखभाल के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद उन्होंने हैंडवाश व पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद सीडीओ ने ओपीडी, फार्मेसिस्ट कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, ईटीसी वार्ड, कोल्ड चेन, लेबर रूम, पैथालॉजी सहित वार्डों का निरीक्षण किया। वार्डों सहित परिसर में कई स्थानों पर उन्हें गंदगी दिखी। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएचसी अधीक्षक रवींद्र सोनकर को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा अस्पताल आए हुए मरीजों से अस्पताल आने का कारण व मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान डा. खुर्शीद खान, डा. दिवाकर सिंह, डा. विजय, भारत, पंकज शर्मा, एलटी यमुना प्रसाद, रमाशंकर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट राजू खान, गोरखनाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)