फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना पत्रों को समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को सैनिक सम्मेलन, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की, इस दौरान उन्होंने मौजूद प्रभारियों को अपराधियों पर नकेल कसने व अपराध पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर सहयोग लेने का निर्देश दिया। अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने को कहा। लंबित जनशिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए कड़े निर्देश दिए। बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने समेत कई निर्देश दिये।
लंबित विवेचनाओं, विशेषकर अनावरित अभियोगों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैगेस्टर आदि की कार्रवाई करने, मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने के लिए सभी थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। बालिकाओं एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। शस्त्र लाइसेंस धारकों का शत प्रतिशत सत्यापन करने, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारण कराने, थानों पर लंबित माल मुकदमातों, वाहनों व मालों के निस्तारण करने, बीट प्रणाली को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें