फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में सभी व्यवस्था दुरुस्त रखें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित दिकौली में आज नौचंदी जुमेरात (गुरुवार) से जेठ मेले की शुरुआत हो रही है। एक माह तक चलने वाले मेले में दरगाह शरीफ की मजार जाने से पूर्व जायरीन दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर माथा टेकते हैं। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला परिसर में स्थित रैन बसेरा में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि दिकौली मेला आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। यहां बैरिकेटिंग, पेयजल, बैरियर, मोबाइल शौचालय, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मेला क्षेत्र परिसर, नहर स्नान स्थल वाले सभी कच्चे पक्के मार्गों की मरम्मत एवं सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। जबकि अधिशासी अधिकारियों को मेला परिसर में टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा।
सीएमओ को स्वास्थ्य कैंप लगाने, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांतिपूर्ण ढंग से मेला संपन्न कराएं। इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर व सरयू नहर घाट का भ्रमण कर जायजा भी लिया। इस दौरान एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम जमुनहा सौरभ शुक्ला, सीओ इकौना एमपी शर्मा, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, पीडी इंद्रपाल सिंह, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीओ आशा सिंह, डीआईओएस संत प्रकाश, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव व बीडीओ गिलौला एसपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें