फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना देहात स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे बबूल के पेड़ से रविवार सुबह एक युवक का शव लटकता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान उसके पास मौजूद मोबाइल नंबर से की गई। युवक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महरू मूर्तिहा के मजरा बंजारन पुरवा निवासी साबिर पुत्र बटोही बंजारे के रूप में हुई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार साबिर फेरी लगाता था।
विज्ञापन

साबिर शनिवार को सामान बेचकर बाईपास पेट्रोल पंप के निकट एक ढाबे के पास खाली पड़ी झोपड़ी में रुक गया था। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने सूचना परिवारीजनों को दी। मृतक के चाचा हजारी ने प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। परिवारीजनों ने बताया कि युवक दस दिन पूर्व घर से सामान लेकर फेरी के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें