फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं रमजान और ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को रमजान माह व ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को रमजान व ईद को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक के दौरा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि रमजान माह में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। कोई भी ऐसा काम या नई परंपरा न कायम करें जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को अपने क्षेत्रों में मस्जिदों के आसपास सफाई कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता, विद्युत को रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में त्योहार के दौरान पैनी नजर रखकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, आरपी चौधरी, सौरभ शुक्ला, सीओ इकौना एमपी शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल कुमार चौबे व विभूतिनाथ मंदिर के महंत शिवनाथ गिरी सहित दोनो समुदायों के धर्मगुरु व अन्य मौजूद लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें