फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग खोलते समय गिरा छज्जा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को घर में निर्माणाधीन छज्जा का शटरिंग खुलवाया जा रहा था। इस दौरान पूरा छज्जा भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से भवन स्वामी समेत तीन तीन लोग घायल हुए हैं। इस संबंध में भवन स्वामी ने चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दुकानदार पर घटिया व नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर निवासी पप्पू पुत्र राम चंदर के आवास पर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम पप्पू द्वारा दस दिन पूर्व डाले गए छज्जे के शटरिंग को खुलवाया जा रहा था। शटरिंग खोलते ही छज्जा भरभरा कर ढह गया। इसकी चपेट में आने से पप्पू (45) पुत्र राम चंदर, राहुल (12) व शिवा (10) घायल हो गए। परिवारीजनों द्वारा आनन फानन में पप्पू, राहुल व शिवा को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र जमुनहा में भर्ती कराया गया।
जहां शिवा की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया। इस संबंध में चौकी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घायल पप्पू की पत्नी ने दुकानदार पर घटिया व नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया है। बताया कि ईदगाह रोड बरगदहा थाना मल्हीपुर स्थित एक दुकान से 25 बोरी सीमेंट ली थी। इसके घटिया निकलने के कारण ही छज्जा टूट कर गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें