फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू व गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लू व गर्म हवाओं के कारण होने वाली जनहानि रोकने के लिए सभी को जरूरी सावधानी बरतना चाहिए। गर्म हवाओं व लू से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए राज्य आपदा प्राधिकरण की तरफ से एक एडवाइजरी भी जारी कर लू से होने वाली मौत की रोकथाम के लिए नागरिकों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

आपदा सलाहकार अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घूप में निकलने से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। इस दौरान लगातार पानी पीते रहना चाहिए। इस दौरान हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें और धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता व धूप के चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें। सफर के दौरान शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, यह शरीर को निर्जलित कर सकता है।
इस दौरान तबियत ठीक न लगने या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। रात में खिड़कियां व पंखे रखे। सुझाव दिया गया कि इस मौसम में उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ व बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। इस दौरान संतुलित व हल्का भोजन ही फायेदमंद होता है। खिड़कियों व दरवाजों पर जिनमें दोपहर के समय गर्म हवायें आती हैं, काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें