फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला ग्रामोद्योग ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को दस-दस दोना पत्तल मेकिंग मशीन देगा। इसके लिए बीस अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। इस मशीन का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10-10 मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में दोना-पत्तल बनाने वाले परंपरागत कारीगर व इसमें रुचि रखने वाले उद्यमी अपना आवेदन 20 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र में जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन पत्र कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय व जिला उद्योग केंद्र के साथ ही मोबाइल नंबर 8418850755 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें