फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2389 उपभोक्ताओं पर 46.74 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गर्मी में उपभोक्ता निर्बाध विद्युत चाहते हैं। लेकिन अपनी बकायेदारी नहीं चुकाना चाहते। जिले में 2389 विद्युत उपभोक्ताओं पर 46 करोड़ 74 लाख 64 हजार रुपये बकाया है। यह देनदारी एक लाख व उससे अधिक के बकायेदारों की है। गर्मी जैसे जैसे बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे बिजली की मांग बढ़ रही है। उपभोक्ता यह चाहते हैं कि उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो, जबकि उपभोक्ता बिजली के बिलों का समय पर भुगतान नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम इस समय अपने ही पैसे की वसूली के लिए जूझ रहा है। उसे वसूली के लिए अलग अलग टीमें गठित करनी पड़ रही है। वहीं उपभोक्ता हैं कि बिजली बकाया देने का नाम नहीं ले रहे हैं। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में एक लाख से दस लाख के मध्य 2378 उपभोक्ताओं पर 42 करोड़ 79 लाख 26 हजार रुपये बकाया है।
दस लाख से पचास लाख के मध्य नौ उपभोक्ता हैं जो एक करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपये व पचास लाख से ऊपर दो उपभोक्ता हैं जिन पर एक करोड़ 96 लाख 63 हजार रुपये बकाया है। ऐसे में देखा जाए तो जिले में एक लाख से ऊपर के बड़े बकायेदारों में कुल 2389 उपभोक्ता हैं, जो 46 करोड़ 74 लाख 64 हजार रुपये के बकाएदार हैं। यदि एक लाख से कम बकाएदारों की सूची को इसमें जोड़ा जाए तो बकाएदारों की संख्या व धनराशि दोनों दोगुना से अधिक हो जाएगी। अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि बकायेदारों से वसूली के लिए टीम गठित की गई है। जो बड़े बकायेदार हैं उनके साथ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र उपभोक्ता संख्या धनराशि
भिनगा 896 1690.01
गिलौला 620 1166.60
इकौना 400 934.19
जमुनहा 473 883.85
कुल 2389 4674.64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें