श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां पार्टी कार्यालय भिनगा को सजाया गया। वहीं बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्षों ने पार्टी ध्वज लगाया। वहीं वार्ड व जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कार्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया।
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर जिले के सभी मंडलों के बूथों पर पार्टी ध्वज लगाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय भिनगा व मंडल कार्यालयों में दो पंक्तियों में पार्टी ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि सन 1980 से लेकर आज तक का सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक गौरवगाथा के समान है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चरैवेति चरैवेति, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के सूत्र को अंगीकार करते हुए इतनी लंबी यात्रा में भाजपा ने कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बाद आज इस मुकाम पर पहुंची है।
उसने खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर खुद को स्थापित किया है। संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, शंकर दयाल पांडे, संजय कोराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला व रमन सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान माइक्रो डोनेशन अभियान का भी शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर हरीश चंद गुप्ता, अरुण पांडे व संजू तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।