फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का लिया जायजा, व्यवस्था सुधारने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ ही मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के साथ ही 27 फरवरी को होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन में जुटे अधिकारी भिनगा व श्रावस्ती सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी तरह चाक चौबंद बनाने में जुट गए हैं। इसके चलते ही डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने दोनों सीटों के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उजागर खामियों व कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ इकौना के जगतजीत इंटर कालेज की पुरानी बिल्डिंग, प्राथमिक विद्यालय कटरा एवं प्राथमिक विद्यालय डिंगूराजोत आदि का निरीक्षण किया वहां होने वाली मतदान व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही वहां मौजूद सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वह अपनेे क्षेत्रों के मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का स्वयं निरीक्षण नियमित तौर पर करते रहे। इस दौरान पोलिंग पार्टी के आवागमन से जुड़े रास्ते , फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, शौचालय तथा दिव्यांग मतदाता के लिए रैम्प के साथ ही साथ पेयजल, बाउंड्रीवाल एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की स्थिति को परखते हुए इसकी सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करे। यदि कहीं व्यवस्था में कोई खामियां मिले तो उसे संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, तहसीलदार इकौना प्रेम कुमार राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें