फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर नल योजना की सीडीओ ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को सीडीओ ने घर घर नल योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व अभियंताओं से आवश्यक जानकारी लिया। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास भवन के राप्ती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (घर घर नल योजना) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पता चला कि जिले के 148 ग्राम पंचायतों के 209 राजस्व ग्रामों में निवास कर रहे परिवारों को घर घर नल योजना के तहत स्वच्छ पाइप पेयजल मुहैया कराया जाना है। इसके लिए फर्म का अनुबंध भी हो गया है, लेकिन फर्म द्वारा अभी तक 46 ग्राम पंचायतों का ही डीपीआर जमा किया गया है। इस शिथिलता पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताते हुए ढंग से कार्य करने की नसीहत दिया। सीडीओ ने यह भी कहाकि यदि कार्यदायी संस्था द्वारा ऐसे ही लापरवाही पुन: बरती गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन एवं नीति आयोग सहित भारत सरकार को पत्र भेजा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल योजना में चयनित डीपीआर के लिए अवशेष ग्रामों में भी कर लिया जाए। साथ ही कार्य में तेजी लाया जाए। जिससे निश्चित समय सीमा के अंदर पाइप पेयजल योजनाओं को पूरा किया जा सके। और चयनित ग्रामों में हर परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद ने किया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, सहायक अभियंता गणेश प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. संत कुमार, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय सहित समिति के सदस्य एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें