फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हुआ संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा व दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को रोग के प्रति जागरूक बनाने के लिए जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। जिसे इकौना सीएचसी में श्रावस्ती विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सीएचसी इकौना में यूनिसेफ द्वारा निकाले गए प्रचार वाहन को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जिले के विकास के लिए स्वस्थ समाज का निर्माण जरूरी है। जब तक लोग स्वस्थ नहीं होंगे। तब तक समुचित विकास की कल्पना अधूरी है।
लोगों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे अभियान चलाना आवश्यक है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

जिससे विभिन्न बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए इस वाहन को प्रचार के लिए रवाना किया गया है। आमजन संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। इस मौके पर डा. रजत सिंह, डा. अवनीश तिवारी, डा. गिरवर वर्मा, विजेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ, जेपी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें