फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेंशनरों की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण

Sun, 17 Dec 2023 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने पेंशनरों को शाल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। पेंशनरों की समस्याओं को सुनने व उसका निराकरण करने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीएम ने की। इस मौके पर पेंशनरों को सम्मानित कर उनकी समस्या का समाधान किया गया।
पेंशनर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सेवानिवृत होने के छह माह पूर्व ही पेंशन के सभी कागजात स्वीकृत कर दें। हर हाल में सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके देयों का भुगतान कर दिया जाए। ताकि उन्हें बार-बार विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों को शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण सक्षम स्तर पर कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर डीएफओ डीएन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. अमरनाथ यति, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-6 अजय कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी रविकांत सिंह, सीवीओ डाॅ. मानव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार पाठक सहित पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें