अजगर को पुलिस ने बचा कर जंगल में छोड़ा
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया के मजरा बसंतपुर निवासी विशंभर तिवारी के खेत मे धान की पराली के नीचे एक अजगर छिपा था। आवार कुत्ते उसे परेशान कर घायल कर रहे थे। ग्रामीणों से मिली इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 112 की दोपहिया पीआरवी टीम में तैनात आरक्षी रामेंद्र पाल व होमगार्ड कमला प्रसाद गुप्ता ने बहादुरी दिखाते हुए कुत्तों को भगाकर अजगर की जान को बचा कर उसे सुरक्षित पकड़ कर सोनपुर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की जनमानस द्वारा सराहना की जा रही है। संवाद
स्थानांतरण बाद एएसपी को भावभीनी विदाई
फोटो- 16
श्रावस्ती। जिले में तैनात रहे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे का स्थानांतरण उप सेनानायक द्वितीय वाहिनी सीतापुर के पद पर हो गया है। नया पद भार संभालने के लिए उन्हें शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस विदाई समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यकाल के दौरान किए गए उनके कार्याें को सराहा। संवाद