फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Tue, 12 Mar 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छह यात्रियों को लेकर पहले दिन विमान ने भरी उड़ान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती से मंगलवार को हवाई सेवा प्रारंभ हो गई। लखनऊ से पहुंचे डोरनियर 228 विमान को देख लोग खुशी से झूम उठे। एयरपोर्ट पर पहुंचे पहले विमान व चालक दल का श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में विधायक व पांच अन्य लोग इसी विमान से लखनऊ रवाना हुए।
लखनऊ से चालक, क्रू मेंबर, विमान कंपनी के अधिकारियों व तकनीकी दल समेत 13 लोगों को लेकर डोरनियर 228 विमान पहली बार बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती एयरपोर्ट पर उतरा। जिसे देखे लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस पल को यादगार बनाने के लिए जगतजीत इंटर काॅलेज सहित आसपास विद्यालयों के छात्रों का दल एयरपोर्ट के पास विमान उतरने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

सुबह 11:20 बजे श्रावस्ती के रनवे पर विमान उतरने के बाद वहां मौजूद श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, एयापोर्ट अथार्टी मैनेजर कुमार ज्ञानू व विमान कंपनी के देवानंद ने विमान से बाहर निकले क्रू मेंबर, एयरहोस्टेस आदि का स्वागत किया। इसके बाद 12:40 बजे यह 19 सीटर डोरनियर 228 विमान श्रावस्ती से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व विधायक ने अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह यादगार पल हमें जीवन भर याद रहेगा। इसके लिए हम क्षेत्र व जिलेवासियों की तरफ से मोदी व योगी सरकार को बधाई देते हैं। इसके बाद विधायक ने इकौना निवासी सगीर अहमद व मुस्ताफिक हक को विमान का पहला टिकट प्रदान किया। बाद में विधायक स्वयं, आशुतोष पांडेय ने मनोज कुमार दुबे व ओम प्रकाश वर्मा सहित छह यात्रियों के साथ विमान से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस दौरान विमान को देखने के लिए काफी संख्या में छात्र छात्राएं सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। बाक्स में
विज्ञापन

एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी एसएसएफ को
श्रावस्ती एयरपोर्ट के निदेशक कुमार ज्ञानू ने बताया कि श्रावस्ती एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की चेकिंग, सुरक्षा सुविधा, प्रतीक्षालय शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुचारु रूप से की गई है। ताकि यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। श्रावस्ती एयरपोर्ट के फ्लाई बिग के मैनेजर देवानंद यादव ने बताया कि श्रावस्ती एयरपोर्ट से 12 व 13 मार्च को उड़ान भरने की सूचना मिली हैं। जिसका किराया दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक रहेगा। हालांकि किराया एयरलाइंस ही तय करेगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी एसएसएफ के जवान संभाले हुए हैं। बाहर परिसर में प्रकाश और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। अंदर की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही है। टर्मिनल भवन और रनवे की सुरक्षा व्यवस्था यूपी एसएसएफ की पुलिस कर रही है। मगंलवार को यात्रा करने वाले यात्रियों की गहनता से जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। जिनके पास यात्रा का टिकट रहा या फिर एयरपोर्ट का पास जारी हुआ था उन्हीं को टर्मिनल भवन के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें