फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में दलितों का हो रहा समग्र विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सोमवार को भिनगा पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पात्रों को स्वीकृति पत्र व सिलाई मशीन आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता भयमुक्त है। माफिया व गुंडे या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। योगीराज में दलितों का समग्र विकास हो रहा है। देश एवं प्रदेश की सरकार जन जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
अनुसूचित जाति के लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारकर बिना भेदभाव के पात्रता के आधार पर सभी को लाभान्वित करा रही है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें