फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा व श्रावस्ती से एक-एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। वहीं इस दौरान तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम रायनी ने नामांकन कराया। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन पत्र एआरओ उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं भिनगा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन महा पार्टी प्रत्याशी के रूप में प्रभाकर पांडे ने आरओ प्रवेंद्र कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान भिनगा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के मनोज पाठक व श्रावस्ती से जन अधिकार पार्टी के मोल्हूराम व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनय कुमार द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र व ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना द्वारा नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें