फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sun, 21 May 2023 05:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बिदुहनी में रविवार को घर में नहाते समय अधेड़ सरिया से नाली की सफाई करने लगा। इसी बीच करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कटरा पुलिस को दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

नवीन माॅडर्न थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम विदुहनी निवासी भुलावन (58) पुत्र दतऊ ई-रिक्शा चलाता था। रविवार को वह अपना ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा कर घर के आंगन में लगे हैंडपंप पर नहाने गया था। इस दौरान वह पास में रखी सरिया के सहारे घर की नाली साफ करने लगा। तभी सरिया टीन शेड से टकरा गई। जिससे भुलावन करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी होती, भुलावन की मौत हो गई। घटना की जानकारी कटरा पुलिस को दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें