फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से नदारद रहे अधिकारी, समीक्षा में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने की। बैठक में विगत वर्ष केंद्र सरकार की योजनाओं में पूर्ण किए गए लक्ष्य की पुष्टि की गई। जबकि नई योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कई अधिकारी गायब रहे तो कई योजनाओं में खामियां पाई गईं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में वर्ष 2021-22 में अब तक 5731 स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष कुल 4740 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 4163 को द्वितीय व 2551 लाभार्थियों को तृतीय किस्त उपलब्ध कराई गई। लेकिन इसमें से 2860 आवास ही अभी तक पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2021-22 में 1804 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष 1802 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें अब तक 1800 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 1776 को द्वितीय व 1700 लाभार्थियों को तृतीय किस्त दी जा चुकी है। इसमें से मात्र 1699 आवास पूर्ण हैं।
शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा में पाया गया कि अब तक 1,82,956 छात्रों का नामांकन हुआ था। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत सात ग्राम जिसमें गिलौला का औरैया निधान, लोहरासपुर निरहा, भड़ौरा इमलिया नरायन, बेलवाखतीब व इकौना का बसभरिया पुरैना तथा सिरसिया का कोयलहवा को चयनित किया गया था। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 454 कोटे की दुकान के लिए 23,172 अंत्योदय व 1,78,521 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राशन वितरित किया गया था। उज्ज्वला योजना के तहत फेज-1 में 1,30,325 कनेक्शन व फेज-2 में 14,756 कनेक्शन दिये गए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम (जल जीवन मिशन) के तहत सात पाइप पेयजल योजना निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत 570 ग्रामों के 1318 मजरों के सापेक्ष विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत 14,765 कनेक्शन दिये गए हैं। इसी के साथ ही गोल्डेन कार्ड सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन सीडीओ अनुभव सिंह द्वारा किया गया। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा यदुनाथ से जवाब-तलब करने व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित लिपिक द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर फटकार लगाते हुए ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें