फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब योग से निरोग होंगी आवासीय विद्यालय की छात्राएं

Wed, 26 Jul 2023 08:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय ​भिनगा में व्यायाम करती छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं का मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास भी होगा। इसके लिए छात्राओं को नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। छात्राएं सुबह छह बजे योग शिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास कर योग से निरोग बनेंगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय भयापुरवा सहित जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को निरोग रहने के लिए प्रतिदिन सुबह छह बजे से योगाभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान एटीएस की व्यायाम शिक्षिका अनुष्का प्रजापति एवं राधा देवी ने बताया कि योग एक ऐसी कला है जिससे जटिल से जटिल रोगों को दूर किया जा सकता है। इसका उपयोग कर छात्राएं स्वस्थ जीवन जी सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को नियमित योगाभ्यास से जोड़ने के लिए फिट इंडिया के तहत आयु आधारित योग प्रोटोकॉल जारी किया गया है। इसे स्कूलों में बच्चों को रेगुलर कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसमें कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। इस दौरान छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर शिक्षिका शालिनी शर्मा, साधना पांडे, नीलम शर्मा, नीतू सिंह, मंजू गुप्ता, रुचि सिंह, पूनम सिंह, कुसुम गुप्ता सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें