फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसी के साथ ही जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर गर्माहट तेज हो गई है। सभी दलों में एमएलसी टिकट को लेकर जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 07 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। इसी के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। इसके लिए नाम निर्देशन 11 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच 14 फरवरी, नाम वापसी 16 फरवरी, मतदान 03 मार्च को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जबकि मतगणना 12 मार्च शनिवार को कराई जाएगी। यह चुनाव 15 मार्च तक समाप्त हो जाएगा।
इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के तहत जिले में 05 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें विकास खंड जमुनहा के तहत 16 क्षेत्र पंचायत भवन जमुनहा, तहसील भिनगा एवं विकास खंड हरिहरपुररानी के 17 तहसील भवन भिनगा सभाकक्ष, विकास खंड सिरसिया के 18 क्षेत्र पंचायत भवन सिरसिया, विकास खंड गिलौला के 19 क्षेत्र पंचायत भवन गिलौला सभाकक्ष एवं विकास खंड इकौना में 20 क्षेत्र पंचायत भवन इकौना सभाकक्ष को बनाया गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में कुल 983 मतदाता हैं। जिसमें से 512 पुरुष व 471 महिला शामिल हैं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, आशुतोष, मोहित, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें