फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ के लिए हुआ नामांकन

विज्ञापन
इकौना तहसील में अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन कराते अधिवक्ता - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। तहसील अधिवक्ता संघ इकौना के वार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 22 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ इकौना के वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को एल्डर कमेटी तहसील अधिवक्ता संघ के निर्देशन में प्रारंभ हुई। इसमें संघ के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार शर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व वीरेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
साथ ही महामंत्री पद के लिए शिवपाल मिश्रा व दूधनाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद, संयुक्त मंत्री के तीन पद, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के 6 पद व गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के 6 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष, महामंत्री व मध्य उपाध्यक्ष पद पर 31 जनवरी को मतदान होगा। इस दौरान एल्डर कमेटी के उदयराज त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, गंगा बक्स सिंह सहित तहसील के अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें