फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा में छिपे मिले अमरोहा के नौ जमाती मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा के मंतुरी मदरसे में अमरोहा के नौ जमाती मौलाना छिपे मिले। सभी मौलाना दिल्ली के तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर वापस आए थे। एसडीएम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर मल्हीपुर ने पूछताछ करके उन्हें मदरसे में ही क्वारंटीन कर दिया। यहां आने से पहले ये मौलाना जमुनहा के किसी मसजिद में भी रुके हुए थे। इन मौलानाओं के साथ और कितने लोग तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर श्रावस्ती आएं हैं, इसकी खोज भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

वहीं तुलसीपुर चौराहे पर तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर आए एक व्यक्ति की सूचना सीएमओ को मिली थी। इससे पूछताछ करके पुलिस ने उसको होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। एसपी अनूप सिंह ने देर शाम बताया कि मदरसे के मौलाना समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही क्वारंटीन किए गए सभी मौलानाओं की पुलिस शिफ्टवार निगरानी करेगी।
दिल्ली के तब्लीगी मरकज के सूत्र जिले में फैल गए हैं। मंगलवार को जमुनहा के मंतुरी मदरसे में कुछ मौलानाओं के ठहरने की सूचना मल्हीपुर पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी व एसओ मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडे जब मदरसा पहुंचे तो वहां अमरोहा निवासी मौलाना मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद जैद, नूर अहमद, राजा, अहतेशाम अनवर, मोहम्मद आदिल, सारिक, नूर मोहम्मद व मोहम्मद अफजल मिले।
विज्ञापन

ये सभी लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात में दस मार्च को गए थे। वहां से तेरह मार्च को वापस यहां पहुंचे थे। सबसे पहले ये सभी जमुनहा के किसी मसजिद में रुके थे। वहां से मदरसा शमसुल उलूम के नाजिम मोहम्मद मुबारक के बुलावे पर इस मदरसे में पहुंचे थे। दिल्ली के तब्लीगी जमात से इनके साथ कितने लोग आए थे, वे कहां रह रहे हैं, इसका जवाब इन्होंने नहीं दिया।
ये दीनी प्रचार के समय किससे मिले व किसके किसके घर गए, यह भी ये लोग बताने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने सभी मौलानाओं को इसी मदरसे में क्वारंटीन कर दिया। वहीं मौलाना किससे-किससे मिले व वास्तव में ये कहां-कहां गए, या इनके साथ और कितने लोग दिल्ली मरकज से आएं हैं, इसके तार खंगालने में पुलिस लगी हुई है।
वहीं इस संबंध में एसडीएम जमुनहा का कहना है कि सभी मौलानाओं की जांच स्वास्थ्य टीम से कराई गई है। फिलहाल सभी मौलाना स्वस्थ हैं। इसलिए उन्हें मदरसे में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही मौलाना कहीं आ और जा न सकें, इस पर निगाह रखने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहा निवासी फिरोज के बारे में कुछ लोगों द्वारा सीएमओ डॉ. एपी भार्गव को सूचना दी गई थी कि वह दिल्ली के मरकज में हिस्सा लेकर वापस आया है। इस सूचना पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी बृजेश द्विवेदी ने फिरोज से पूछताछ कर उसकी हिस्ट्री जानी। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया है।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि यह जरूरी नहीं है कि मरकज से लौटे सभी व्यक्ति संक्रमित हों लेकिन हम किसी भी हालत में रिस्क नहीं ले सकते। जो भी लोग मरकज या फिर कहीं से आ रहे हैं, सबके स्वास्थ्य की जांच होगी व सभी को चौदह दिन क्वारंटीन में रहना भी होगा। यदि उनके स्वास्थ्य व्यवहार में कोई परिवर्तन होता है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें