फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवल रोड से पदैल घर पहुंचे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के ग्राम रेहली विशुनपुर निवासी बीस श्रमिक हरदोई में रह रहे थे। सभी हरदोई में बन रहे मेडिकल कॉलेज परिसर में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद इन सभी मजदूरों को हरदोई से 116 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से किराया देकर लखनऊ पहुंचाया गया जहां से बाद में पुलिस ने एक मिनी ट्रक पर बैठा दिया था।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने इन सभी को बहराइच के थाना जरवल रोड में उतार दिया जहां से सभी पैदल ही बुधवार को घर पहुंचे। घर पहुंचने से पूर्व इन सभी श्रमिकों ने सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर चेकपोस्ट पर अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहां से इन्हें लंच पैकेट देकर घर को भेजा गया। रास्ते में थकान के कारण ये सभी मजदूर बुधवार दोपहर बाद रामपुर मोड़ के पास आम के बाग में आराम करने के बाद पैदल ही घर को निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें