जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने की। इसमें विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान बिजली कटौती का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में विकास, कृषि, स्वास्थ्य पर गहनता से चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पर एएनम सेंटर पर मौजूद आशाओं द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शिकायत की। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही। वहीं कृषि विभाग के एडीओ रामनरेश वर्मा ने ढैचा व धान की बोआई को लेकर सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जबकि खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित ने बताया कि विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। इस दौरान यदि किसी के खिलाफ कोई शिकायत आती है। तो उसका उत्तरदायी कर्मचारी स्वयं होगा। इस दौरान बिजली कटौती को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। जिस तरह अवर अभियंता विद्युत अनिल कुमार गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से आपूर्ति में सुधार किए जाने की बात कही। इस मौके पर एडीओ पंचायत, एडीओ कोऑपरेटिव पन्नालाल सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)