फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विवाहिता ने ब्लेड से अपने हाथ व गर्दन पर किए वार

Sun, 29 Oct 2023 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में मेडिकल काॅलेज बहराइच हुई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बनियाभारी निवासी एक विवाहिता को शनिवार सीएचसी इकौना में लाया गया था। जहां उसके गले व हाथ में ब्लेड से काटने के निशान थे। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम बनियाभारी निवासी महेश गोस्वामी अपने माता-पिता के साथ शनिवार को धान काटने खेत गया था। इसी बीच मौका पाकर महेश की पत्नी अनीता देवी (20) ने संदिग्ध हालात में ब्लेड से अपना हाथ व गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे देख पड़ोसियों ने उसे पकड़ कर ब्लेड छीन ली। साथ ही इसकी जानकारी महेश व उसके परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे महेश ने आननफानन उसे बाइक से सीएचसी इकौना पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना महिमा नाथ उपाध्याय ने अनीता देवी से बयान भी लिया। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। अनीता की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें