फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को दिया हक

Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में शनिवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत भाजपा के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन में बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराकर माताओं व बहनों को वह सम्मान दिया है, जिसकी वह हकदार थीं। पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश में अब तक कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन अपने निजी स्वार्थ में किसी ने महिलाओं को उनका हक दिलाने का साहस नहीं दिखाया। यह तभी संभव हुआ जब केंद्र में मोदी सरकार आई।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शकुंतला देवी, शिवम जायसवाल, दिवाकर शुक्ला, शंकर दयाल पांडे, प्रवेश कुमार आर्या सहित श्रावस्ती व बलरामपुर के कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें