हरितालिका तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संदीक्षा सदस्य। -स्रोत : एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में शनिवार शाम हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसकी अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने की।
ड्रेस प्रतियोगिता में मनीषा फंड प्रथम, सुनीता द्वितीय व रिंकू कवर तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में पुजिता प्रथम, मालती परमार द्वितीय व कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कल्पना माडवडी प्रथम, मनीषा द्वितीय व अश्विनी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संदीक्षा अध्यक्ष ने महिलाओं को भारतीय परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदीक्षा सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की। इस मौके पर संदीक्षा सचिव अनुराधा के साथ अन्य संदीक्षा सदस्य व महिला जवान तथा उनके बच्चे मौजूद रहे।