फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बढ़ाई गई बायोकेमिस्ट्री जांच की सुविधा

Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आईपीएचएल लैब में बायोकेमिस्ट्री जांच की सुविधा बढ़ा दी गई है। इससे अब जांच रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 500 से 800 मरीज पहुंचते हैं। रक्त की जांच कराने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। इन मरीजों को समय से जांच रिपोर्ट मिल सके, इसके लिए बायोकेमिस्ट्री मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले दो मशीनों से जांच की जाती थी, जिससे मरीजों को समय से रिपोर्ट नहीं मिल पाती थी।

इसलिए अब बायोकेमेस्ट्री मशीनों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। इस मशीन से लिवर, किडनी, शुगर, कैल्शियम व इलेक्ट्रोलाइट सहित अन्य जांच आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए बायोकेमिस्ट्री मशीन की संख्या बढ़ाई गई है। विभाग की ओर से जैसी-जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी लैब को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें